
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, सभी लोगों की भलाई के लिए की प्रार्थना
केजरीवाल ने कहा – वह पंजाब की शांति और कल्याण के लिए अरदास करने यहां आए हैं, सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब सभी लोगों की श्रद्धा का केंद्र, यहां नतमस्तक होना मेरे लिए भी सौभाग्य की बात
अमृतसर, चंडीगढ, 17 मई (विश्ववार्ता): आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को अमृतसर में सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में मत्था टेका और ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री दरबार साहिब के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह पंजाब की शांति और कल्याण के लिए यहां अरदास करने आए हैं। सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब करोड़ों लोगों की श्रद्धा का केंद्र है। यहां नतमस्तक होना मेरे लिए भी सौभाग्य की बात है।
जेल से निकलने के बाद अरविंद केजरीवाल पहली बार पंजाब आए हैं। उन्होंने अमृतसर में भगवंत मान के साथ एक रोड शो भी किया। इस दौरान उनके साथ अमृतसर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप धालीवाल और बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद थे।






















