
अयोध्या में वीआईपी तरीके से आज से फिर दर्शन कर पायेगें रामलला के
चंडीगढ़, 20 अप्रैल (विश्ववार्ता) अयोध्या में वीआईपी तरीके से रोक लगाई गये पाबंदी को आज से फिर हटा दिया गया है और आज से वीआईपी दर्शन की व्यवस्था द्वारा भगतजन रामलला के दर्शन कर सकेंगें। बतां दे कि यह रोक रामनवमी मेले की वजह से लगाई गई थी जोकि आज से हटा दी गई है।
राममंदिर ट्रस्ट ने रामनवमी मेले में भारी भीड़ आने की संभावना के मद्देनजर 18 अप्रैल तक वीआईपी दर्शन व पास के माध्यम से होने वाले दर्शन पर रोक लगा दी थी। 15 अप्रैल से 18 अप्रैल तक जिन्होंने पहले से ही स्लॉट बुक कर लिए थे, उनके पास भी निरस्त कर दिए गए थे। अब पास के माध्यम से दर्शन व आरती में शामिल होने की व्यवस्था फिर बहाल कर दी जाएगी।





















